Hindi News / General News / शेखावाटी के सैनी समाज के विजयी छात्रसंघ प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह 15 सितंबर को

शेखावाटी के सैनी समाज के विजयी छात्रसंघ प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह 15 सितंबर को

महात्मा फुले ब्रिगेड उदयपुरवाटी के दवारा

उदयपुरवाटी, महात्मा फुले ब्रिगेड उदयपुरवाटी तहसील की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें 15 सितंबर को होने वाले शेखावाटी के सैनी समाज के विजयी छात्रसंघ प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह के बारे में चर्चा की गई। यह बैठक महात्मा फुले ब्रिगेड तहसील अध्यक्ष पवन मिटावा की अध्यक्षता में की गई। जिसमें कार्यकर्ताओ को समारोह के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई । जिसमें समाज में हो रहे मतभेदों को दूर करने के लिए चर्चाएं की गयी। इस अवसर पर शेखावाटी संभाग के प्रभारी राकेश जमालपुरिया, जिला उपाध्यक्ष डॉ मुकेश बागड़ी, तहसील उपाध्यक्ष सोनू सैनी, दिनेश जी मिटावा पवन तंवर, शुभम सैनी, समदर पहाड़ीला राकेश कुमार, इंद्रपुरा शिवपाल सैनी, रामनिवास बबेरवाल, सुरेश जी राजोरिया, कैलाश सैनी ,बाबूलाल सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur