पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेशभर में गुर्जन आंदोलनरत है। प्रदेश के साथ ही शेखावाटी में भी आंदोलन का असर देखा जा सकता है। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में शनिवार को जहां गुर्जरों ने दिल्ली-जयपुर हाइवे को जाम कर दिया था। वहीं अब सीकर में भी गुर्जरों ने आंदोलन की चेतावनी दे दी है। 13 फरवरी से गुर्जर समाज के लोग सीकर-जयपुर हाइवे जाम कर प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर गुर्जर समाज के युवाओं की सांवली रोड़ स्थित छात्रावास में बैठक हुई। बैठक में समाज के आंदोलन को शेखावाटी में बढ़ाने को लेकर रणनीति बनाई गई। 13 फरवरी से सीकर-जयपुर हाइवे जाम करने का निर्णय लिया गया। पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर मोहन गुर्जर का कहना है कि समाज पिछले 13 वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहा है। लेकिन सरकार ने समाज की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे गुर्जर समाज में आक्रोश हैं। इस मामले में सरकार ने अगर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गयाए तो समाज धरने पर बैठकर नेशनल हाइवे जाम करेगा। सरकार को यह समझ जाना चाहिए कि अभी तक तो सब ट्रेलर था लेकिन अब पूरी ताकत दिखाएंगे। इधर गुर्जर समाज के हाइवे जाम करने के ऐलान के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हो गए है। इससे पहले पाटन व नीमकाथाना क्षेत्र में भी गुर्जर समाज के लोगों ने जल्द आंदोलन शुरू करने का ऐलान कर चुके है।
Hindi News / General News / शेखावाटी में भी दिखा गुर्जर आंदोलन का असर
शेखावाटी में भी दिखा गुर्जर आंदोलन का असर


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


