Hindi News / General News / शेखावाटी ऑपन वालीबॉल प्रतियोगिता कल

शेखावाटी ऑपन वालीबॉल प्रतियोगिता कल

स्व. नौरंगराम ढूकिया की पुण्यतिथि पर

झुन्झुनूं, स्व. नौरंगराम ढूकिया की 17वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार 21 नवम्बर को स्थानीय न्यू राजस्थान पब्लिक शिक्षण संस्थान, अणगासर रोड़, गणपति नगर, झुन्झुनूं में प्रात: 10:15 बजे शेखावाटी स्तरीय ऑपन वालीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शेखावाटी क्षेत्र के किसी भी ऑपन वालीबॉल टीम स्व. नौरंगराम ढूकिया पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली ऑपन वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग ले सकती है एवं प्रतियोगिता का कोई पंजीयन शुल्क नहीं है। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शेखावाटी क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान व मेधावी खेल प्रतिभावों को तराशना है, उन्होने बताया कि इस ऑपन वालीबॉल खेल प्रतियोगिता की प्रथम विजेता टीम को 11,000/-रूपये व उपविजेता टीम को 71,00/-रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur