Hindi News / General News / शेखावाटी ऑपन वालीबॉल प्रतियोगिता 21 नवम्बर को

शेखावाटी ऑपन वालीबॉल प्रतियोगिता 21 नवम्बर को

स्व. नौरंगराम ढूकिया पुण्यतिथि पर

झुन्झुनूं, स्व. नौरंगराम ढूकिया की 17 वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार 21 नवम्बर को स्थानीय न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय प्रांगण में प्रात: 10:15 बजे शेखावाटी स्तरीय ऑपन वालीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा। यह जानकारी देते हुए न्यू राजस्थान पब्लिक शिक्षण संस्थान के सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शेखावाटी अंचल के किसी भी ग्राम, कस्बे, शहर की वालीबॉल टीम स्व. नौरंगराम ढूकिया पुण्यतिथि पर ऑपन वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्वेश्य शेखावाटी क्षेत्र की प्रतिभावान व मेधावी खेल प्रतिभावों को तराशना है, उन्होने बताया कि प्रतियोगिता की प्रथम विजेता टीम को 11,000 /-रूपये व उपविजेता टीम को 7,100 /- रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा एवं प्रतियोगिता का कोई पंजीयन शुल्क नहीं होगा तथा भाग लेनी वाली वालीबॉल टीम अपना पंजीयन पर 20 नवम्बर तक अनिर्वाय रूप से करवा दें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur