Hindi News / General News / सीकर में शेखावाटी उत्सव की शाम: लोक कलाकारों ने बांधा समा

,

सीकर में शेखावाटी उत्सव की शाम: लोक कलाकारों ने बांधा समा

General News : सीकर में शेखावाटी उत्सव की शाम: लोक कलाकारों ने बांधा समा

सीकर में शेखावाटी उत्सव के दूसरे दिन रविवार, 25 जनवरी को अर्बन हाट में आयोजित सांस्कृतिक संध्या दर्शकों के लिए खास आकर्षण रही।
राजस्थानी लोक कला और संगीत से सजी इस शाम ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

चुग्गे खान लंगा मांगणियार दल की शानदार प्रस्तुति

जैसलमेर के प्रसिद्ध लोक कलाकार चुग्गे खान लंगा मांगणियार एवं उनकी टीम ने रामसा पीर, केसरिया बालम सहित कई पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
लोक वाद्य यंत्रों और मधुर स्वर लहरियों ने शेखावाटी की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया।

राजेंद्र कविया के लोकगीतों पर झूमे दर्शक

लोक गायक राजेंद्र कविया ने धरती धोरा री जैसे लोकप्रिय राजस्थानी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

भव्य आतिशबाजी से हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन आकर्षक आतिशबाजी के साथ किया गया, जिसने शेखावाटी उत्सव की शाम को और भी यादगार बना दिया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा,
राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर,
धोद विधायक गोवर्धन वर्मा,
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, एडीएम सिटी भावना शर्मा,
सहायक निदेशक पर्यटन अनु शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़,
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विकास सिहाग सहित
कई जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur