Hindi News / General News / शैक्षिक क्रान्ति की अग्रदूत सावित्री बाई फुले को भारत रत्न सम्मान देने की उठी मांग

शैक्षिक क्रान्ति की अग्रदूत सावित्री बाई फुले को भारत रत्न सम्मान देने की उठी मांग

कस्बे में महात्माा ज्योतिबा फुले विचार मंच के तत्वावधान में सामाजिक व शैक्षिक क्रान्ति की अग्रदूत सावित्री बाई फुले की 122 पुण्यतिथि मनाई गई। राजस्थान विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विचार मंच के अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री,संरक्षक सतीश सैनी,भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष मातादीन सैनी,जीएसएस अध्यक्ष नरेन्द्र सैनी,पूर्व पार्षद रामनिवास सैनी,पार्षद सुरेश सैनी के आतिथ्य पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। सावित्री बाईं फुले के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन से शुरु हुए कार्यक्रम में व्याख्याता विकास सैनी ने स्वागत भाषण द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता करते हुए मंच अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने कहा कि सावित्री बाई फुले जीवन पर्यन्त दलितों, शोषितों, निराश्रितो के लिए संघर्ष करती रही। निर्धन,असहाय,पीङित और दीन दुखियों के लिए उसने अपना जीवन समर्पित कर दिया। ऐसी महान समाज सुधारिका व प्रथम शिक्षिका को भारत रत्न जैसे सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। पुष्पांजलि सभा में कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, सह कोषाध्यक्ष राधेश्याम सैनी, पर्यावरण सचिव रामस्वरूप सैनी, शिक्षा सचिव प्रदीप सैनी, व्याख्याता मनीष सैनी, अध्यापक जयसिंह सैनी, राजेंद्र सैनी,रघुवीर सैनी, विनोद चान्दोलिया, इंजीनियर रवि सैनी, श्यामसुन्दर सैनी, पुनित कटारिया, संजय सैनी, महेन्द्र सैनी, सुरेश सैनी, राकेश तंवर, ब्रह्मानंद सैनी, लीलाधर सैनी सहित मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार व धन्यवाद दुर्गादत्त सैनी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सह कोषाध्यक्ष राधेश्याम सैनी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur