Hindi News / General News / शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने किया कार्यभार ग्रहण

शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने किया कार्यभार ग्रहण

प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा पर्यटन, देवस्थान, राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में कार्यभार ग्रहण किया। राज्यमंत्री डोटासरा के निजी सहायक हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि मंत्री डोटासरा ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डोटासरा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह प्रशासन देना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विभाग के संबंध में जानकारी ली और सरकार का विजन बताया तथा उन्होंंने विभागीय समस्याओं को शीघ्र से शीघ्र करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सचिव स्कूल शिक्षा भास्कर ए. सांवत, सचिव एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा प्रदीप कुमार बोरड, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्याम सिंह राजपुरोहित, विशिष्ट सचिव पी.एच.ई.डी. मदन सिंह काला, अतिरिक्त आयुुक्त राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद रामनिवास जाट उपस्थिति रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur