Hindi News / General News / शिक्षा मंत्री डोटासरा कल करेंगे ध्वजारोहण

शिक्षा मंत्री डोटासरा कल करेंगे ध्वजारोहण

71 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में

सीकर, 71 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कल रविवार को जिला स्तरीय मुख्य समारोह यहां जिला स्टेडियम में होगा जहां सुबह 9 बजे शिक्षा,पर्यटन एवं देवस्थान राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगें और परेड़ का निरीक्षण कर आर.ए.सी. राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एन.सी.सी., स्काउट गाइड आदि की टुकड़ियों के संयुक्त मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया जायेगा। शिक्षा, पर्यटन एवं देवस्थान राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव समारोह में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 43 जनों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन कर सामूहिक नृत्य एवं गायन तथा सेंट मेरी स्कूल द्वारा बैण्डवादन प्रदर्शन की प्रस्तुति भी दी जायेगी। समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से होगा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur