Hindi News / General News / शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा को दिया एक लाख 25 हजार रूपये का चैक

शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा को दिया एक लाख 25 हजार रूपये का चैक

ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान ने

सीकर, कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान सीकर के महिला महाविद्यालय, सीनियर सैकण्डरी स्कूल एकेडमिक विद्यालय तक संस्थान के कार्मिकों से एकत्रित एक लाख 25 हजार रूपये का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने के लिए शिक्षा, पर्यटन एवं देवस्थान राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को संस्थान के अध्यक्ष चैनसिंह आर्य ने सुपुर्द किया। इससे पूर्व भी संस्थान ने दो लाख 5 हजार रूपये का चैक जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाया था। इस दौरान हेमाराम गोदारा, हरफूल सिंह खींचड़, रामकुमार सिंह, सुनीता डोटासरा, प्राचार्य डी.एन.शर्मा, प्रधानाचार्य उषा कादियान, प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह, सोहन लाल उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur