Hindi News / General News / शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे

शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे

गोविन्द सिंह डोटासरा कल से

सीकर, शिक्षा, पर्यटन एवं देवस्थान राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा कल शनिवार से जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा 15 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रात 11:15 बजे रींगस पहुंचेंगे तथा ताखर हेल्थ केयर एण्ड रिसर्च सेन्टर के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा रींगस से प्रात 11:35 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे दादिया रामपुरा पहुंचेंगे तथा शहीद नाथूराम महला राजकीय उ.मा.वि. में वार्षिक उत्सव, भामाशाह सम्मान, पूर्व छात्र परिषद एवं विज्ञान संकाय के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री डोटासरा दादिया रामपुरा से 1:15 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 2.30 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सीकर में करेंगे। शिक्षामंत्री डोटासरा 16 फरवरी (रविवार) को प्रातः 11:15 बजे सीकर से प्रस्थान कर लक्ष्मणगढ़ विधान सभा क्षेत्र में पहुंचेंगे तथा जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिक्षामंत्री डोटासरा लक्ष्मणगढ़ से सायं 6:15 बजे प्रस्थान कर सायं 7 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सीकर में करेंगे। शिक्षामंत्री डोटासरा 17 फरवरी को प्रातः 7:30 बजे सीकर से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur