Hindi News / General News / शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, पर्यावरण व स्वच्छता विषयक वेबिनार 15 को

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, पर्यावरण व स्वच्छता विषयक वेबिनार 15 को

अपेक्स विश्वविद्यालय के सहयोग से

जयपुर(वर्षा सैनी) शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जयपुर प्रान्त द्वारा पर्यावरण एवं स्वच्छता, स्वस्थ भारत विषयक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन अपेक्स विश्वविद्यालय के सहयोग से 15 जुलाई को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। वेबिनार के विशिष्ठ अतिथि प्रख्यात विद्वान एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल भाई कोठारी व बतौर मुख्य वक्ता पर्यावरणविद, जल संरक्षण के क्षेत्र में मेग्ससे अवार्डी वॉटरमैन ऑफ इंडिया डॉ. राजेन्द्र सिंह का व्याख्यान होगा। आयोजन की अध्यक्षता अपेक्स यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. ओपी छंगानी करेंगे। गूगल मीट पर आयोजित होने वाले वेबिनार में विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक, समाज के प्रबुद्धजन, पर्यावरण ऐक्टिविस्ट व युवाओं समेत अनेकों लोग जुडेंग़े। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने वाला न्यास है। इसकी स्थापना 18 मई 2007 को दीनानाथ बत्रा ने की थी। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की वैकल्पिक व्यवस्था की स्थापना करना न्यास का प्रमुख उददेश्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये न्यास शिक्षा के पाठ्यक्रम, प्रणाली, विधि और नीति को बदलने तथा शिक्षा के भारतीयकरण को आवश्यक मानती है। छात्र का सम्पूर्ण विकास, चरित्र निर्माण, पर्यावरण, वैदिक गणित, हिन्दी तथा भारतीय भाषाएं व शिक्षा क्षेत्र की स्वायत्तता आदि न्यास छह मुख्य क्षेत्रों में केन्द्रित है। 2 जुलाई 2004 से शिक्षा बचाओ आन्दोलन प्रारम्भ किया गया। देश की शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रम, पाठ्य- पुस्तकों में भारतीय भाषाओं, संस्कृति, धर्म, परम्पराएं एवं व्यवस्थाओं को अपमानित करने का राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जो षडयंत्र चलाया जा रहा है, उनको बेनकाब करके रोकने हेतु सार्थक प्रयास सफलतापूर्वक किए जा रहे है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur