Hindi News / General News / शीतकालीन अवकाश में आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ पोस्टर विमोचन

शीतकालीन अवकाश में आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ पोस्टर विमोचन

डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति चक के बैनर तले

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति चक के बैनर तले शीतकालीन अवकाश में आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए रविवार को पोस्टर पंपलेट का विमोचन किया गया। संयोजक बीएल वर्मा चक ने बताया कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति चक के बैनर तले शीतकालीन अवकाश में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रातः10:15 बजे उद्घाटन समारोह होगा। खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट कबड्डी लंबी उची कूद 100 मीटर 400 मीटर दौड़ अंग्रेजी अंताक्षरी रखी गई हैं। उद्घाटन समारोह में बालक बालिकाओं को स्वेटर व वृद्धजनों को सम्मान स्वरूप कंबल और मातृशक्ति को शाॅल सप्रेम भेंट किए जाएंगे। विशाल भव्य कार्यक्रम के लिए आज अंबेडकर समिति के पदाधिकारियों, संरक्षकों, सदस्यगणों व आसपास के क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में पोस्टर पंपलेट विमोचन का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी राजेशकुमार वर्मा, भंवरलाल आर्य, बाबूलाल गढ़वाल, नवदीप सिंह जाटोलिया, सहमंत्री राकेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष रामवतार वर्मा, सुनील वर्मा, कोषाध्यक्ष सीताराम वर्मा, महेंद्र मैनेजर सोनू लेखरा, बजरंग लाल, दिलीप रॉयल, जुगल किशोर, रिंकू जाटोलिया, रमेश जाटोलिया, जितेंद्र कुमार, गोपाल, यशवर्धन, मनोज कुमार, मुन्नालाल, अनिल, संदीप सहित अनेक युवा व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur