Hindi News / General News / शिविर में 160 मरीजों की आंखों की जांच की

शिविर में 160 मरीजों की आंखों की जांच की

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बावड़ी में

बावड़ी,[अरविन्द कुमार] ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बावड़ी में लगे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 160 रोगियों की आंखों की जांच की गई। ईंगल आई हॉस्पिटल के डॉ. राकेश बराला ने बताया कि निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 160 मरीजो की आंखों की जांच की गई।जिसमे 30 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। अधिकतर मरीज मोतियाबिंद व काला पानी रोग से ग्रसित पाये गए।इस अवसर पर महेश ओसवाल, जितेंद्र सामरीया, कालू वर्मा, मंजीत सिंह, मोहन वर्मा ,प्रताप सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur