Hindi News / General News / श्मशान भूमि में 51 पौधे लगाकर देखरेख की जिम्मेदारी ली

श्मशान भूमि में 51 पौधे लगाकर देखरेख की जिम्मेदारी ली

वन वॉइस फॉर डेवलपमेंट ग्रुप के सदस्यो ने

जाजोद(अरविन्द कुमार) खंडेला पंचायत समिति के जयरामपुरा में पावर हाउस के पास स्थित श्मशान भूमि में आज वन वॉइस फॉर डेवलपमेंट ग्रुप के सदस्यो ने श्मशान भूमि में 51 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। वृक्षारोपण में सभी युवा साथियों ने सहभागिता निभाकर पौधों की सार संभाल रखने का संकल्प लिया। ग्रुप संचालक बी एल पूनिया ने बताया कि जीवन के लिए साँसे जरुरी है, और साँसों को जो हवा चाहिए , वो हमें पेड़ देते है। पेड़ जीवनदायक है, यह प्रकृति का संतुलन बनाये रखते है। आज शहरीकरण के कारण पेड़ो की कटाई बढ़ गयी है। पेड़ों की अधिक कटाई होने से आने वाले समय में पर्यावरण के लिए खतरा बन जाएगी, इसलिए हमें जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।पेड़ लगाने से रचनात्मक कार्य के माध्यम से युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। जिससे भविष्य में युवाओं में एक नई पहल प्रारंभ होगी। अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर भविष्य में हमारा गांव एक ग्रीन जोन के रूप में विकसित हो सके और आने वाले कुछ वर्षों बाद गांव के पशु पक्षियों को खाने के रूप में आहार उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर वन वॉइस फॉर डेवलपमेंट ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur