Hindi News / General News / लायंस क्लब वेस्ट व के पीएस कॉलेज द्वारा एसएचओ का किया गया सम्मान

लायंस क्लब वेस्ट व के पीएस कॉलेज द्वारा एसएचओ का किया गया सम्मान

सुजानगढ़ स्थानांतरित होने पर एस एच ओ मनोज मूंड का

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ थाने से सुजानगढ़ स्थानांतरित होने पर एस एच ओ मनोज मूंड का विदाई कार्यक्रम लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट रतनगढ़ और के पी एस कॉलेज द्वारा किया गया। के पी एस कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मनोज मूंड को रतनगढ़ में बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही रतनगढ़ में आने वाले नए एस एच ओ संजय पूनिया का अभिनंदन पत्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। के पी एस कॉलेज संस्थापक सहीराम गोदारा ने अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष जय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मनोज मूंड, संजय पूनिया, एस एच ओ जसवीर सिंह छापर, राजलदेसर थाने के एस एच ओ महेंद्र सैन, सी बी ई ओ भंवरलाल डूडी, पूर्व चेयरमैन संतोष बाबू इन्दोरिया मंचस्थ थे। इस मौके पर क्लब के सुगनचंद मंडार, ओम प्रकाश गोदारा, सांवरमल सोनी, प्रदीप धर्ड, महेंद्र इन्दोरिया, , धर्मचंद सिंडोलिया, ओम प्रकाश शर्मा, भीमराज प्रजापत, गोपाल बामनोलिया, गोविंद सोनी, विक्रम सिंह चौहान,हर्ष यादव, रजनीकांत धर्ड,सुभाष भून, श्रवण सोनी आदि उपस्थित थे। क्लब सचिव एडवोकेट संजय कटारिया ने बताया कि के पी एस कॉलेज के प्राचार्य, बच्चो और समाज के प्रबुद्ध नागरिक जन की उपस्थिति में मनोज मूंड को प्रतीक चिन्ह, साफा, दुपट्टा से सम्मानित किया गया और संजय पूनिया का स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ जयदेव प्रसाद शर्मा ने अतिथियों ओर पधारे हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य कपिल चाहर के साथ ही गोपीचंद प्रजापत, रेवंतराम मूंड, महेंद्र गोदारा, किशोर बिजारणियां, पवन सेवदा, अजय बनसिया, सुरेन्द्र हुड्डा, बलबीर स्वामी, रामरतन जाट, शक्तिधर त्रिवेदी विजय चौमाल उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur