Hindi News / General News / श्रीकृष्ण बनकर पहुंचे झुंझुनू पुलिस अधीक्षक ‘जगदीश’

श्रीकृष्ण बनकर पहुंचे झुंझुनू पुलिस अधीक्षक ‘जगदीश’

इस बार बारी नरसी की नहीं लालचंद की थी 

अब तक पुलिस लवाजमे को देखकर आशंकित होते थे लोग लेकिन कल  लगाने लगे पुलिस जिंदाबाद के नारे

झुंझुनू, गुढ़ा गौड़जी, [ संदीप चौधरी ] कल शनिवार का दिन झुंझुनू जिले के गुड़ा गांव के लिए उस समय ऐतिहासिक बन गया जब जिले के पुलिस कप्तान  लवाज्मे के साथ वाल्मीकि समाज के घर भात लेकर पहुंचे।  आपको बता दे कि गुढ़ा गौड़जी पुलिस थाने में लालचंद वाल्मीकि सफाई का काम करता है कल उसकी बेटी ममता की शादी थी गरीबी हालत में लालचंद अपनी बेटी के हाथ पीले करने के लिए पिछले काफी समय से चिंतित था यहां तक कि बरात को विदा करने के लिए उनकी जुहारीयां व दात का सामान देने के लिए भी सक्षम नहीं था। लालचंद की माली हालत के बारे में गुढ़ा एसएचओ राजेंद्र शर्मा को भनक लगी इसके बाद एसएचओ ने पुलिस अधीक्षक को पूरा माजरा बताया।  इस पर एसपी ने तुरंत थाने को आदेशित किया कि तुम भात की तैयारियां करो मैं स्वयं भी भात भरने आऊंगा। इस बात की खबर से गुड़ा गांव अनजान था अचानक 2:00 बजे गुड़ा गांव के भेरुजी स्टैंड पर गाजे-बाजे के साथ डीजे लेकर अचानक नीली बत्ती की गाड़ियों में खाकी वर्दी वाले लोगों को देखकर गांव के लोग भी दंग रह गए यह काफिला तो सीधा लालचंद वाल्मीकि के घर ही जाकर रुका था। बकायदा एसपी व एसएचओ शर्मा और उनक स्टाफ के द्वारा चुनरी उढ़ा कर भात की सारी रस्में पूरी की गई। यही नहीं तमाम पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने बेटी ममता के पिता लालचंद को ता जिंदगी साथ निभाने का वचन दिया। बाद में पुलिस कप्तान व गुढ़ा एसएचओ और उनकी टीम द्वारा करीब एक लाख से ऊपर के नगदी सामान व उपहार भेंट किए इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बेटी की शादी में डीजे की धुन पर खूब ठुमके लगाए। पुलिस लवाज्मे में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी अपनी बहन की शादी में उपहार लेकर पहुंची। यही नहीं पुलिस के इस अनूठे कार्य को लेकर लोगों ने कल पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए। इस भात की चर्चाएं पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय  बनी हुई।  ब्राह्मण समाज के एसपी और एसएचओ ने एक गरीब दलित वाल्मीकि की बेटी का भात भरने का काम किया है इस अनूठी मिशाल से निश्चित तौर पर देश प्रदेश में अन्य अधिकारियों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खटाणा, प्रकाश  कुमार, नीमकाथाना कॉलेज के पूर्व  प्रिंसिपल कूल्डा राम सिलोलिया, माडुखान,  हिन्दू युवा वाहिनी झुंझुनू जिला संयोजक ब्रह्मदत्त मीणा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे। 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur