श्रीमाधोपुर [महेंद्र खडोलिया ] राष्ट्रीय आंदोलनकारी एंव निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने श्रीमाधोपुर में एलान ए परिवर्तन सभा में भाग लिया। मेवाणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर प्रहार किया। इस अवसर पर मेवाणी ने कहा साढ़े चार साल पहले मोदी सरकार ने विदेशों से काला धन वापस लाने की बात कही जो आज तक वापस नहीं आया। देश में किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं दलित आदिवासियों का शोषण हो रहा है व भूख से मर रहे हैं। ऐसे में अच्छे दिन लाने वाला देश का चौकीदार कमजोर है तथा वह अडानी अंबानी का सहयोग कर रहा है। लेकिन हम दलितों गरीबों मजदूरों किसानों आदिवासियों के लिए संघर्षरत रहेंगे। गौरतलब है कि मेवाणी आज विधायक प्रत्याशी सांवर मल मीणा की सीकर बाजार में हो रही सभा में बोल रहे थे। इस अवसर पर मीन सेना के राष्ट्रीय प्रभारी राजेश मीणा, जेएनयू की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गीता सैनी, अनिल नारनौलिया,सुशील गौतम, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
Hindi News / General News / श्रीमाधोपुर में एलान ए परिवर्तन सभा आयोजित
श्रीमाधोपुर में एलान ए परिवर्तन सभा आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।