Hindi News / General News / श्री खेड़ापति बालाजी ट्रस्ट जरूरतमंदो को कर रहा है खाना पानी वितरण

श्री खेड़ापति बालाजी ट्रस्ट जरूरतमंदो को कर रहा है खाना पानी वितरण

दो महीने से जरूरतमंदो की कर रहा है मदद

दांतारामगढ़,[लिखा सिंह सैनी] नर सेवा नारायण सेवा के माध्यम से कोई भी इंसान भुखा ना रहे। कोरोना महामारी को देखते हुए दांता का श्री खेड़ापति बालाजी ट्रस्ट परिवार सुरत में लगातार दो महीने से सेवा दे रहा है। सभी कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर निरंतर सेवा में लगे हुवे है। खाना सभी कार्यकर्ता मिलकर बनाते है। ट्रस्ट ने संकल्प लिया की जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक ट्रस्ट द्वारा निरंतर सेवा चालू रहेगी। ट्रस्ट द्वारा पांच सौ लोगो को रोज भोजन बनाकर खिलाया जाता है, जिसमे पूड़ी, सब्जीऔर नमकीन पुलाव, मीठे चावल बनाकर दिया जाता है और साथ मे जरूरतमंद को पानी की बोतल दी जा रही है। ट्रस्ट द्वारा अब तक 7000 मास्क वितरण किया जा चुका है। ट्रस्ट के  योगेश बंसल ने बताया की अब तक ट्रस्ट 1300 बोतल सेनेटाइजर का भी वितरण कर चुका है और हो सके जहाँ तक जरूरतमंद को भोजन देते समय सेनेटाइजर से हाथ धुला कर उनको भोजन दिया जाता है। सभी कार्यकर्ता टोपी, मास्क, हाथ मे ग्लव्स और सभी शूज पहनकर स्वयं का ध्यान रखते हुये सेवा करते है। ट्रस्ट के द्वारा लगातार सेवा दे रहे योद्धा योगेश बंसल, विशाल केशरदेव अग्रवाल,अजय खेतान, बिनय खेतान, विकास शारदा, नवीन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, संदीप बंसल, लछु भोजक, सतीश प्रजापती, विनोद प्रजापति, नरेश भोजक,चार्ली शर्मा आदि सदस्य दो महीनों से जरूरतमंदो को खाना पानी वितरण कर रहे है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur