Hindi News / General News / विद्यालय स्टाफ को श्रीमद भगवत गीता एवं गीता दैनंदिनी भेंट

विद्यालय स्टाफ को श्रीमद भगवत गीता एवं गीता दैनंदिनी भेंट

सहायक कृषि अधिकारी सुवालाल बिजारणिया ने

श्रीमाधोपुर, [अमरचंद शर्मा ] राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माला काली स्टाफ को पर्यावरण प्रेमी सहायक कृषि अधिकारी सुवालाल बिजारणिया ने श्रीमद भगवत गीता श्लोकार्थ सहित तथा गीता प्रेस गोरखपुर की गीता दैनंदिनी भेंट की। विद्यालय के सभी 16 स्टाफ कर्मियों को यह डायरी भेंट की जिसमें भारतीय संस्कृति को बनाए रखने योग्य ज्ञानवर्धक श्लोक लिखे हुए हैं तथा उनका हिंदी अनुवाद भी किया गया है इस पुनीत कार्य के लिए प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा एवं वरिष्ठ अध्यापक गिरधारी सिंह रूलानिया ने सुवालाल बिजारणिया का साधुवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता महेंद्र खेदड़ ,अनुप्रिया खेरवा, वरिष्ठ अध्यापिका अनीता, ओमप्रकाश पचौरी ,सुनीता नेहरा, गोपाल शेषमा, मालीराम रैगर, अर्जुनलाल ,गोकुल चंद, कार्यालय प्रभारी गिरिराज किशोर शर्मा ,कमल कांत जोशी, सुरजी देवी सहित स्टाफ कर्मी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur