Hindi News / General News / श्रीमाधोपुर में फिर हुआ कोरोनो का विस्फोट

श्रीमाधोपुर में फिर हुआ कोरोनो का विस्फोट

कोरोनो पॉजेटिव की संख्या बढ़कर हुई 11

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] इलाके में आज शुक्रवार को फिर कोरोनो ने दस्तख दे दी है। आज दो कोरोना पॉजेटिव मामले सामने आयें। दो कोरोनो पॉजेटिव प्रवासी है। सीएचसी इंचार्ज डॉ.राजेश मंगावा ने बताया कि ग्रामीण इलाके के दो शख्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनके उपचार के साथ स्वास्थ्य विभाग ने उनकी ट्रेवल व कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगालने के साथ लोगों को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है। प्रभावित इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। पुलिस को जाब्ता लगाकर क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी किए जाने की कवायद भी शुरू की गई है। वहीं चिकित्सा विभाग की टीम ने मौकै पर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग शुरू की। साथ ही में टीम ने पॉजेटिव इलाकों में सैनेटाईजर का कार्य भी शुरू किया। श्रीमाधोपुर में अब कोरोनो पॉजेटिव की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur