Hindi News / General News / श्रीमती मुन्नी देवी सज्जन कुमार जैन के सौजन्य से बांटे जरूरतमंदों को कंबल

श्रीमती मुन्नी देवी सज्जन कुमार जैन के सौजन्य से बांटे जरूरतमंदों को कंबल

श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में

झुंझुनूं, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में मुन्नी देवी, सज्जन कुमार जैन के सौजन्य से सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब जरूरतमंदों को कंबलो का वितरण गुरुवार सायंकाल 5 बजे रीको स्थित झुग्गी छोपड़ी में रहने वालो को किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बतौर अतिथि नेहरु बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष नरौत्तमलाल जालान एवं गोपाल गौशाला मंत्री सुभाष क्यामसरिया द्वारा वितरण किये गये। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। जानकारी देते हुए सेवा संस्था के संस्थापक डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान ने बताया कि संस्था द्वारा पहले भी कंबलो का वितरण किया गया जा चुका है एवं मकर संक्राति तक यह क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान, एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई, सीए पवन केडिया, रोहिताश्व बंसल, सुनील कुमार तुलस्यान सहित अन्यजन उपस्थित थे।