Hindi News / General News / शुभम टेलर ने दुबई में भारत का मान बढ़ाया

शुभम टेलर ने दुबई में भारत का मान बढ़ाया

राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] कस्बे के शुभम टेलर ने दुबई में राष्ट्र गौरव अवार्ड पाकर देश का नाम बढ़ाया है। यह अवार्ड संस्कृति युवा संस्थान की ओर से दुबई में दिया गया है। संस्कृति युवा संस्थान देश व विदेश में रहने वाले लोगों को राष्ट्र के लिए विशिष्ट सेवाओं और उत्कृष्ट व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए यह अवार्ड प्रदान करती है। इसी क्रम में हाल ही में रैचे ब्रेन द्वारा अटलांटिस, द पाम, दुबई मे भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रगान की गूंज के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में दुबई के शेख आवाद मोहम्मद मुजरीन, संस्थान के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, संस्थान के संरक्षक एच सी घनेशिया, लोकेंद्र सिंह कालवी आदि ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभम टेलर को भारत गौरव अवार्ड प्रदान किया। शुभम के साथ ही करीब एक दर्जन अन्य लोगों को भी विदेश में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस मौके पर शुभम के दुबई में परिजन रामलाल टेलर अन्य लोग भी मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि शुभम टेलर भारीजा निवासी शारीरिक शिक्षक श्यामसुंदर टेलर के सुपुत्र हैं तथा वे बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं वहीं वर्तमान में दुबई में बैडमिंटन अकैडमी में रहकर कई प्रतियोगिताओं में भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur