Hindi News / General News / शुक्रवार को 18 अभ्यार्थियों ने अपने नाम वापिस लिए

शुक्रवार को 18 अभ्यार्थियों ने अपने नाम वापिस लिए

चूरू नगरपरिषद आम चुनाव

चूरू,नगरपालिका आम चुनाव, 2019 के तहत शुक्रवार को अभ्यार्थिता वापिस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को चूरू नगरपरिषद से 18 निर्दलीय अभ्यार्थियों ने अपने नाम वापिस लिये है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) संदेश नायक ने बताया कि चूरू नगर परिषद से वार्ड सं. एक से नरेश कुमार शर्मा, वार्ड सं. 3 से सांवरमल सैनी, वार्ड सं. 4 से मोमिना, वार्ड सं. 11 से राबिया, वार्ड सं. 12 नासीर हुसैन, वार्ड सं. 20 से सुमित्रा देवी, वार्ड सं. 21 से तोफिक काजी, वार्ड सं. 26 से रूकसानो बानों, बानो, कौशर रशीद, वार्ड सं. 29 से ओमप्रकाश, वार्ड सं. 37 से रहीशा, वार्ड सं. 38 से चॉंद मोहम्मद, वार्ड सं. 46 से संदीप कुमार, वार्ड सं. 47 पूजा, वार्ड सं. 48 से राजेश, वार्ड सं. 53 किशन कुमार व अशोक अलवारिया ने अपने नाम वापिस लिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चूरू नगरपरिषद आम चुनाव, 2019 में अब कुल 184 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur