Hindi News / General News / सीकर जिले में 8 नए कोरोना पॉजीटिव

सीकर जिले में 8 नए कोरोना पॉजीटिव

जिले में पॉजीटिव की संख्या 318 हुई

सीकर, जिले में आज बुधवार को आठ नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से पिपराली ब्लॉक में चार, सीकर शहर में एक, नीमकाथाना में दो और खण्डेला क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया हैं। जिले में कोरोना पॉजीटिव की कुल संख्या 318 हो गई है। इनमें से 255 व्यक्ति माइग्रेट हैं, जो दूसरे राज्यों से जिले में आए थे। वहीं 211 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके है और 102 उपचाराधीन है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि बुधवार को नीमकाथाना क्षेत्र के गांव कचरेडा रायपुर पाटन में 11 वर्षीय किशोर और 45 वर्षीय महिला पॉजीटिव पाई गई है। दोनों पूर्व में पॉजीटिव पाए गए तथा अन्य राज्य से आए व्यक्ति के क्लॉज कांन्टेक्ट में थे। खण्डेला क्षेत्र के गांव भादवारी में 65 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। यह भी पूर्व में पॉजीटिव पाए गए व्यक्ति के क्लॉज कान्टेक्ट में था। वहीं सीकर शहर के वार्ड तीन मोचीवाडा क्षेत्र में महाराष्ट्र के मुंबई से आई 23 वर्षीय युवती पॉजीटिव पाई गई है। पिपराली ब्लॉक के गांव श्यामगढ में दिल्ली से आया 45 वर्षीय व्यक्ति और शिश्यू में मुंबई से आए 73 वर्षीय बुजुर्ग और 37 वर्षीय युवक तथा तेलगांना से आया 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। चिकित्सा विभाग ने संबंधित क्षेत्रें में कंटेन्मेंट जोन बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैनेटाइज, सर्वे, स्क्रीनिंग व सैम्पल लेने की कार्रवाई की गई। वहीं पॉजीटिव पाए गए व्यक्ति की ट्रेवल व कान्टेक्ट हिस्ट्री जुटाई जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur