जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने शनिवार को पंचायत समिति पिपराली की ग्राम पंचायत, बाजौर, मलकेड़ा, व भदाला की ढाणी में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य श्मसान भूमि समतलीकरण मलकेडा, श्मसान भूमि समतलीकरण बाजौर एवं भागीरथ नारायण के खेत में भूमि सुधार के कायार्ें का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कार्यों पर जारी मस्टरोल में श्रमिकों की संख्या से कम श्रमिक कार्य पर आ रहे है। श्रमिकों की संख्या मेंंं बढ़ोतरी की जावें व ग्राम पंचायत में कार्यों की प्रगति को बढ़ाया जावें। स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक सम्पादित करवाया जावे तथा श्रमिकों व सामग्री का समय पर भुगतान किया जावे। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि आप सभी 100 दिवस पूर्ण कर श्रमिक डायरी व अन्य लाभ प्राप्त करें। निरीक्षण में जिला परिषद, सीकर के अधीशाषी अभियन्ता विनोद कुमार दाधीच, पंचायत समिति, पिपराली के सहायक अभियन्ता मोहन लाल नेहरा व ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ लिपिक व कनिष्ठ तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
Hindi News / General News / सीकर जिला कलेक्टर ने नरेगा कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण
सीकर जिला कलेक्टर ने नरेगा कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।