जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को आज नियुक्ति पत्र दिए गए समारोह नवलगढ़ रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुआ। पार्टी प्रवक्ता राकेश कालेर ने बताया कि जिला अध्यक्ष पीएस जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए वहीं परिचय पत्र भी बनाए गए । जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया जिला अध्यक्ष पीएस जाट ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं जिनको दृष्टिगत रखते हुए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निष्ठा व लगन के साथ कांग्रेस को जिताने के लिए लग जाना चाहिए ताकि पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस राजस्थान में सत्तासीन हो । पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जाट ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजय दिलाएगी इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा एवं 21 उपाध्यक्ष 34 महासचिव 37 सचिव 21 सह सचिव तथा प्रवक्ता सहित तमाम पदाधिकारियों व सभी पदाधिकारी अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे । सभी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पीएस जाट का आभार भी जताया तथा आश्वस्त किया कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठित होकर पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत में अहम भूमिका अदा करेंगे । तमाम पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए समारोह को भी संबोधित किया इस मौके पर संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Hindi News / General News / सीकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र
सीकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।