Hindi News / General News / सीकर जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

सीकर जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया समेत जिले के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में कांग्रेस जनों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित के नमन किया। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा की गांधीजी एवं शास्त्री जी के बताए सत्य, अहिंसा, सादगी के रास्ते पर चलना ही उनको सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि होगी । जिला युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर दशरथ मनोविज्ञान संस्थान हर्ष में फल वितरित कर जंयती मनाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur