Hindi News / General News / सीकर जिले में 64.66 प्रतिशत हुआ मतदान

सीकर जिले में 64.66 प्रतिशत हुआ मतदान

जिला कलेक्टर सी.आर. मीना ने बताया

लोकसभा आम चुनाव 2019 में जिले में संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रों में 64.66 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सी.आर. मीना ने बताया कि संसदीय क्षेत्र चौमूं में सबसे ज्यादा मतदान 69.50 प्रतिशत हुआ तथा सबसे कम मतदान प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना में 59.27 रहा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में 64.85 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र धोद में 66.50 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र सीकर में 68.00 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र दांतारामगढ़ में 65.79 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर में 60.07 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र खण्डेला में 63.36 प्रतिशत मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur