Hindi News / General News / सीकर में 12 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापिस लिये

सीकर में 12 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापिस लिये

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि गुरूवार को नाम वापिसी के आखिरी दिन फतेहपुर, सीकर, दांतारामगढ़, खण्डेला, नीमकाथाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 12 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापिस लिये हैं। उन्होंने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय मधुसूदन, रेखाराम, सोहन झुरिया, सीकर विधानसभा क्षेत्र से जेसीपीटीवाई के मेवाराम, निर्दलीय बजरंग लाल शर्मा, दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से डीएसपीवीएडी से सुनिता देवी, खण्डेला विधानसभा क्षेत्र से बसपा के बलदेव, निर्दलीय गिरीराज, प्रभातीलाल, नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय मोतीलाल, सुरेश कुमार, श्रीकिशन ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापिस लिये हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur