Hindi News / General News / सीकर में 18 स्थानों पर किया पौधारोपण

सीकर में 18 स्थानों पर किया पौधारोपण

ब्रज-शांति वृक्षारोपण अभियान के तहत

सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के तत्वाधान में ब्रज-शांति वृक्षारोपण अभियान के तहत मंगलवार को 18 स्थानों पर पौधारोपण किया गया। सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के डायरेक्टर बी एल मील ने बताया कि मंगलवार को जिले में महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंग्लिश मिडियम स्कूल में विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता फगेडिय़ा व सुधीर महरिया समृति संस्थान के निदेशक व नेहरू युवा संस्थान सचिव बी एल मील, रेस्टा के प्रदेश महामंत्री मदन लाल गढ़वाल, शहीद शिवराम गिठाला राजकीय माध्यमिक विद्यालय अलखपुरा बोगन में प्रधानाचार्य, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय रसीदपुरा खुड़ी में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार महरिया सहित कुल 18 स्थानों पर 1100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया । गत तीन दिनों में अब तक का दस हजार पांच सौ से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस सप्ताह में अनेक सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर 11000 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur