रिटर्निग ऑफिसर (उपखण्ड अधिकारी) दांतारामगढ़ ने विधानसभा आम चुनाव 2018-आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर 6 कार्मिकों को तथा कार्यालय में बिना बताये अनुपस्थित रहने पर एक कार्मिक को कारण बताओं नोटिस जारी किया हैं । उन्होंने बताया कि सहायक रिटर्निग ऑफिसर (तहसीलदार) दांतारामगढ़, सहायक अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दांतारामगढ़, ज्वाला सहाय मीणा उप तहसीलदार पलसाना, सैक्टर अधिकारी पलसाना राज मल्वान, कालूराम बुनकर सैक्टर अधिकारी दांतारामगढ़, विकास अधिकारी पंचायत समिति दांतारामढ़ को विधानसभा आम चुनाव 2018- आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कारण बताओं नोटिस जारी किया हैं। रिटर्निंग अधिकारी दांतारामगढ़ ने नोटिस में उल्लेख किया हैं कि 6 अक्टूबर 2018 से जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाने के कारण किसी राजनैतिक दल, व्यक्ति, संगठन द्वारा निर्वाचन सामग्री का वितरण, नारा लेखन, पोस्टर-बेनर चिपकाने आदि पर प्रतिबन्ध लागू हो गया हैं। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान अवगत करवाया गया कि विधानसभा निर्वाचित क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित पानी की टंकियों पर राष्ट्रीय राजनैतिक दल विशेष का चुनाव चिन्ह अंकित कर सहयोग, समर्थन देने की अपील आदिनांक तक भी अंकित हैं जो आदर्श आचार संहिता का सरासर उल्लंघन हैं। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के पश्चात् से ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दांतारामगढ़ में आदर्श आचार संहिता के संबंध में अवगत कराने केे उपरान्त भी ऎसा होना निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति आपकी उदासीनता, लापरवाही का द्योतक हैं। उन्होंने बताया कि श्रवण सिंह वरिष्ठ सहायक को बिना किसी सूचना, अनुमति के कार्यालय समय से अनुपस्थित रहने पर तथा विधानसभा आम चुनाव 2018 से संबंधित सूचनाओं का समय पर संधारण नहीं कर और सूचना प्रेषण में अनावश्यक विलम्ब करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्मिकों के विरूद्ध लोक जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
Hindi News / General News / सीकर में 6 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी
सीकर में 6 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।