आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन व 90.4 एफएम सीकर के संयुक्त तत्वावधान में तैयारियां शुरू हो गई है।मंगलवार को जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. तेजपाल सिंह की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर की छत पर 80 फुट की ऊंचाई पर गुब्बारा लगाया। जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि अब आमजन को आसमान से भी मतदाता जागरूकता का संदेश मिलेगा। उन्होंने आमजन से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कहीं और शत प्रतिशत मतदान कर एक अच्छी सरकार का निर्माण करने की अपील की है। 90.4 एफएम सीकर के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. अमित माथुर ने बताया कि शहर में मैराथान दौड़ रन फाॅर वोट आयोजित होगी। इस दौरान जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, ओमप्रकाश रार, एफएम रेडियो स्टेशन हैड अरुण माथुर, आनन्द माथुर, अपूर्व सक्सेना, निखिल शर्मा, विकास माथुर, बिक्रम सिंह, दीपेन्द्र, सौरव, गौरव, करण आदि मौजूद रहे।
Hindi News / General News / सीकर में आसमान से मिलेगा मतदाता जागरूकता का संदेश
सीकर में आसमान से मिलेगा मतदाता जागरूकता का संदेश



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।