विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार अब अपने परवान पर चढऩे लगा हैं। चुनाव मैदान में उतरे योद्धा कही ग्रामीण पकवानों का स्वाद चख रहे है तो कही महिलाएं बधावा गाकर उनका स्वागत सत्कार कर रही हैं। गुरूवार को सीकर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व मंत्री राजेन्द्र पारीक ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा लोकगीतों के साथ नाच गाकर स्वागत करने से ऐसे अभिभूत हुये कि उनके कदम भी थिरकने को उठ पड़े। इस बीच राजेन्द्र पारीक ने जनसम्पर्क अभियान के तहत ही दही, प्याज के साथ बाजरे की रोटी खा कर आनंदित हो गये। गांवों में पुरूषों में ही अपितु महिलाओं में भी राजेन्द्र पारीक के दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पूर्व काबिना मंत्री राजेन्द्र पारीक ने गुरूवार को पिपराली पंचायत समिति के हर्षनियां, टोडी, बगडिय़ों की ढ़ाणी, माधोपुरा, बुंटोली, हरिपुरा, आलमुज्या, पलासरा, सोब, कालाखेत, भगोवा, सकराय तथा नाईवाली ढाणी आदि स्थानों जनसम्पर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।
Hindi News / General News / सीकर में बधावे के गीतों के साथ नाच गाकर महिलाओं ने किया पारीक का स्वागत
सीकर में बधावे के गीतों के साथ नाच गाकर महिलाओं ने किया पारीक का स्वागत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।