उत्तर प्रदेश के आगरा में बालिका संजलि को जिंदा जलाने के मामले में सोमवार को सीकर में भीम सेना और मुस्लिम महासभा सहित आधा दर्जन संगठनों ने सडक़ पर उतर कर प्रदर्शन किया। इन संगठनों ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां तक की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले को जूतों की माला पहना दी। संजलि को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भीम सेना मुस्लिम महासभा सहित करीब आधा दर्जन संगठनों ने सीकर शहर में रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां पर मोदी और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इनकी मांग थी कि संजली के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
Hindi News / General News / सीकर में भीम सेना और मुस्लिम महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन
सीकर में भीम सेना और मुस्लिम महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।