राफेल विमान खरीद सौदे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य राहुल गांधी द्वारा जो तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़ा कर दुष्प्रचार कर देश की जनता को गुमराह करने का जो कार्य किया है उसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कल 19 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने बताया कि भारत के सच्चे, ईमानदार और देशभक्त प्रधानमंत्री पर जिस तरह से आरोप लगाये है वह निंदनीय है और भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़े शब्दों में भत्र्सना करती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिर्फ राजनैतिक हितों को साधने के लिए देश की छवि को धुमिल करने का जो अशोभनीय कार्य किया है उसके लिए भाजपा के प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत सीकर भाजपा भी 19 दिसम्बर बुधवार को सुबह 11.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौपेगी। प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर परिषद व पालिका के अध्यक्ष व पार्षद, जिला परिषद व पंचायत समिति मेंपार्टी के सदस्य, महिला व युवा मोर्चा, मंडलों व मोर्चों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
Hindi News / General News / सीकर में भाजपा कलेक्ट्रेट पर कल करेगी प्रदर्शन
सीकर में भाजपा कलेक्ट्रेट पर कल करेगी प्रदर्शन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।