भाजपा की ओर से जिले में चल रहे नवमतदाता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के डोलियों का बास, वार्ड नं. सात में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नवमतदाताओं का अभिनंदन करते हुए पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी से जोड़ा गया। यह जानकारी देेते हुए लोकसभा मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि कार्यक्रम में नवमतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए फार्म भरवाये गये। जिन नवमतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम जुड़ चुके है उन नवमतदाओं का पार्टी की ओर से दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने नवमतदाताओं को पार्टी से जुडऩे पर अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने युवाओं के हितों के लिए काफी कार्य किये हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने जनकल्याण के भी काफी कार्य किये हैं। युवाओं का रूझान भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति बढ़ता जा रहा है और नवमतदाता बनने के बाद वे भाजपा से जुड़ते जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी, अभियान के प्रभारी राजकुमार जोशी व बलदेव सिंह खंडेला, विधानसभा प्रभारी सज्जन सैनी, गिरीश प्रधान, पार्षद भागीरथ सैनी, मुकुल शर्मा, रमेश जलधारी, युवा मोर्चा के जिला मंत्री शैलेष सैनी, रतन मूंडवाड़ा, नरेश शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Hindi News / General News / सीकर में भाजपा का नवमतदाता अभियान
सीकर में भाजपा का नवमतदाता अभियान



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।