Hindi News / General News / सीकर में भाजपा के प्रदेश स्तरीय विस्तारकों की कार्यशाला शुरू

सीकर में भाजपा के प्रदेश स्तरीय विस्तारकों की कार्यशाला शुरू

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय विस्तारकों की कार्यशाला बुधवार को भारतीय शिक्षा संकुल सांवली बाई पास के पास में आरंभ हुई। जिसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में आगन्तुको का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। दो दिवसीय इस कार्यशाला में राजस्थान विस्तारक योजना के प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया, सह-प्रभारी राघव शर्मा, जयपुर संभाग के प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत, जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन हरिराम रणवां का उद्बोधन होगा। प्रथम दिन दोपहर में उद्घाटन सत्र हुआ। पूरे दिन चलने वालें कई सत्रों में लोकसभा चुनावों को लेकर अतिथियों को मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। कार्यशाला में राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक भाग ले रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur