28 अक्टूबर रविवार को सीकर में आयोजित होने वाली ब्राह्मण समाज की ब्रह्म आक्रोश महापंचायत की घड़ी जैसे-जैसे समीप आती जा रही है महापंचायत को क्षेत्र में भरपूर समर्थन मिलता जा रहा है। आरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक विजय महर्षि ने बताया कि राज्य के ब्राह्मणों में जबरदस्त जोश और सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है, हमने जहां-जहां लोगों से सम्पर्क किया वे सब हमें पूर्णतया सहयोग के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। जयपुर में मंच संयोजक विजय महर्षि ओर राजपूत समाज नेता मनोहर सिंह रूपपुरा से श्री राजपूत सभा जयपुर के अध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने मुलाकात की। लोटवाड़ा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदा पूजनीय रहा है तथा यही समाज है जिसने हमेशा लोगों की ओर सर्व समाज का भला किया है। उनके इस सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता। ब्राह्मण समाज की पांचों मांगों का राजपूत सभा पूर्ण तया समर्थन करती है और राजपूत समाज ब्राह्मण समाज एवं आरक्षण मंच के साथ है। उन्होंने आरक्षण मंच प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा और मंच संयोजक विजय महर्षि को समर्थन पत्र सौंपा।
Hindi News / General News / सीकर में ब्राह्मणों की मांगों के समर्थन में आया राजपूत समाज
सीकर में ब्राह्मणों की मांगों के समर्थन में आया राजपूत समाज



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।