राजस्थान ब्राह्मण आरक्षण मंच की ओर से ब्रह्म आक्रोश महापंचायत रविवार को होगी जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ललित मिश्रा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने रामलीला मैदान में प्रेसवार्ता में बताया कि राजस्थान ब्राह्मण आरक्षण मंच के कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन अगस्त माह में सावित्री सदन सीकर में आयोजित किया गया था, जिसमें 17 जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। इस सम्मेलन का मंथन और पूरा राजस्थान प्रदेश के सक्रिय कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया है कि सीकर में ब्राह्मण समाज की मांगों को समर्थक में एक विराट ब्राह्मण समाज सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें चार जिले के ब्रह्मबंधु हजारों सख्या के साथ महापंचायत में होंगे । जिसमें ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर 14 प्रतिशत आरक्षण, ब्राह्मण आयोग का गठन, ब्राह्मणों की संख्या के आधार पर विधानसभा व लोकसभा में भागीदारी तय करने के लिए समाज को चुनाव में टिकट दिया जावे आदि प्रमुख मुद्दे है। प्रेस वार्ता मेें सीकर जिलाध्यक्ष, संजय कौशिक, जुगल किशोर शर्मा सहित समाज जन मौके पर उपस्थित थे ।
Hindi News / General News / सीकर में ब्रह्म आक्रोश महापंचायत की तैयारियां पूर्ण
सीकर में ब्रह्म आक्रोश महापंचायत की तैयारियां पूर्ण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।