मंगलवार अलसुबह राहुल गांधी की रैली को लेकर तैयारियों का दिग्गज नेताओं ने जायजा लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे पर जोरदार हमला बोला है। पायलेट ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री फिलहाल बौखलाए हुई है और चुनाव जीतने के लिए किसी भी तरह के हथकंडे अपना सकती हैं। भाजपा चुनाव में जीतने के लिए किसी भी तरह का षड्यंत्र रच सकते हैं, किसी भी तरह की अफवाह फैला सकते हैं। 25 अक्टूबर को सीकर में होने वाली राहुल गांधी की सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पायलेट ने यह बात मीडिया से रूबरू होते वक्त कही। साथ ही पायलेट ने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता कहीं भी मंच पर जाकर यह नहीं कह रहे हैं कि उन्होंने 5 साल में क्या काम किया है, क्योंकि उपलब्धियां गिनाने के लिए उनके पास कुछ है ही नहीं है। वह तो अब लोगों को 5 साल आगे के सपने दिखा रहे हैं, 5 साल तक पूरी शक्तियां मुख्यमंत्री कार्यालय में रही और अब इसका दोष विधायकों पर मढ़ा जाएगा, चर्चा है कि 100 से ज्यादा विधायकों के टिकट कटेंगे। पायलेट ने बताया कि कांग्रेस में टिकटों की प्रकिया तेजी से चल रही है और इस महीने के अंत में या अगले महीने के पहले सप्ताह में कांग्रेस की पहली सूची जारी हो जाएगी। साथ ही पायलेट ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। सीकर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलेट और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि सीकर की सभा सबसे ऐतिहासिक होगी, यहां के नौजवान और लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब वक्त आए और सरकार को यहां से हटाए। सीकर में ही वसुंधरा ने नौजवानों को भला बुरा कहा था, हर समाज की पगड़ी उछालने का काम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया है। इस अवसर पर नारायण सिंह विधायक दातारामगढ़, पूर्व विधायक और मंत्री राजेंद्र पारीक, पूर्व विधायक और मंत्री परसाराम मोरदिया, पूर्व जिला प्रमुख और महिला जिला अध्यक्ष पूरण कंवर आदि ने गांधी की रैली को लेकर तैयारियों का दिग्गज नेताओं के साथ जायजा लिया। पायलट के दौरे के वक्त जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
Hindi News / General News / सीकर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा
सीकर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।