Hindi News / General News / सीकर में डांडिया नाईट का आयोजन

सीकर में डांडिया नाईट का आयोजन

13 अक्टूबर डांडिया नाइट में 225 से भी अधिक महिला प्रतिभागी लेंगे भाग

सीकर, लियो क्लब सीकर व लियो डिस्ट्रिक्ट 3233 ई -1 को आगामी 13 अक्टूबर को शहर की सबसे बड़ी डांडिया नाईट का आयोजन शास्त्री नगर स्थित प्रधान जी का जाव में कर रहा है। कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण मास्टर प्लानर ऑफ वेडिंग प्रियंका मोनिका शर्मा,कुणाल दीप्ति एवं उनकी टीम के सानिंध्य में सावित्री सदन में चल रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोजकों को उम्मीद से भी अधिक उत्साह नज़र आ रहा है,अभी तक लगभग 200 महिला प्रतिभागी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रही है।कार्यक्रम में अत्यधिक रुझान का काफी श्रेय क्लब व डिस्ट्रिक्ट द्वारा प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं एवं कपल्स के लिए आकर्षक ऑफर्स भी है। गौरतलब है कार्यक्रम से इकट्ठी होने वाली धनराशि को मेडिकल कैम्प व क्लब की वर्षभर की गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाएगा। आई.पी.डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल ने बताया की क्लब ने क्योंकि क्लब एक सामाजिक संस्था है,एवं धनराशि नेक काम लिए इकट्ठी की जा रही है, इसलिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष से मुफ्त पास आदि का वितरण नही होगा, क्लब मेंबर समेत सभी आमजन के लिए 300 रुपये राशि की चैरिटी टिकट्स रखी गई है। पहले 500 डांडिया नाइट 300 रुपए की चैरिटी टिकट लेने पर ओम् डेंटल केयर,आशा फ्रेश लुक, होटल पार्क एवेन्यू एंड रिसोर्ट,पावर फिट जिम,पावरमूव्स,पकवान एंड नवाब साब,ऑक्जमबर्ग द्वारा विशेष ऑफर वाउचर दिए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर संयोजक लियो अखिलेश कौशिक व लियो दीपेश गुप्ता ने बताया कार्यक्रम का संचालन जयपुर के मशहूर एंकर जीत द्वारा होगा। इनके अलावा मुख्य आकर्षण में डी जे नाईट,बेस्ट कपल,बेस्ट ड्रैस,बेस्ट परफॉर्मन्स आदि में भी सी.ओ.सी. द्वारा विभिन्न इनाम वितरित किये जाएंगे। प्रांतीय अध्यक्ष लियो अनीश खान ने बताया कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 21 मेंबर्स की विशेष समिति गठित की गई जिसमें लियो क्लब सीकर के सदस्य एवं सीकर के अनेक गणमान्य व्यपारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur