Hindi News / General News / सीकर में दो दिवसीय सीनियर हैण्डबॉल टूर्नामेंट पुरुष व महिला वर्ग का शुभारंभ

सीकर में दो दिवसीय सीनियर हैण्डबॉल टूर्नामेंट पुरुष व महिला वर्ग का शुभारंभ

सीकर जिला हैण्डबॉल संघ के तत्त्वावधान में पालवास रोड़ स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में दो दिवसीय सीनियर हैण्डबॉल टूर्नामेंट पुरुष व महिला वर्ग का शुभारंभ हुआ है। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि अशोक कुमार, प्रशिक्षक बास्केटबॉल जिला क्रीड़ा परिषद् सीकर रहे जबकि विशिष्ट अतिथि बलराम, प्रकाश जांगिड़, व्याख्याता मोहम्मद यूसुफ जाट, प्रशिक्षक सुशीला ढ़ाका, शारीरिक शिक्षिका गीता माथुर एवं विक्रम सिंह शेखावत रहे। टूर्नामेंट के प्रथम दिन खेले गये मैचों में पुरुष वर्ग में आई.डी. क्लब ने इस्लामिया स्कूल को 3-2 से, प्रताप क्लब ने अमन क्लब को 4-2 से, प्रिंस ने जीणमाता को 9-1 से, खाटूश्यामजी ने सांवलोदा लाडखानी को 8-4 से, शहीद क्लब ने ताम्बी क्लब को 7-4 से पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में खेले गये मैचों में प्रिंस एकेडमी ने एक्सीलेंस स्कूल को 5-3 से तथा एक्सीलेंस कॉलेज ने कृष्णा क्लब को 13-7 से पराजित किया। जिला हैण्डबॉल संघ के सचिव इरफान अली के अनुसार प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच रविवार को प्रात: 8 बजे खेले जायेंगे तथा शाम 4:00 बजे प्रतियोगिता का फाइनल मैच व समापन समारोह होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur