Hindi News / General News / सीकर में डीएएसएफआई ने महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि मनाई

सीकर में डीएएसएफआई ने महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि मनाई

छात्र संगठन डीएएसएफआई की ओर से बुधवार को सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर की। कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किये गये कार्य की व्याख्या करते हुए आज के वर्तमान स्वरूप में शिक्षा के आयाम बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिला सयुंक्त सचिव धर्मवीर बुडानिया ने बताया कि बुधवार को अम्बेडकर सर्किल पर आयोजित पुण्यतिथि में फूले ब्रिग्रेड के जयप्रकाश सैनी, जय भीम सेवा संस्थान के महासचिव मोहन बाजोर, भीम सेना प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर गोकुलपुरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में 7 दिसम्बर को सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur