सकल दिगंबर जैन समाज ने गिरनार जी की पहाडिय़ों में लापता हुए दिगम्बर जैन संत मुदित सागर की तलाश करने के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग के लिए सीकर एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में जैन संमाज ने संयुक्त रूप से अवगत कराया कि विश्व के सभी जैन अनुयायी गिरनार पर्वत गुजरात स्थित के पांचों टोकों की असीम श्रद्धा के साथ वंदना व दर्शन करते हैं जिसमें अनेक बार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दुव्र्यवहार किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों पहले भी एक मुनि पर चाकू से हमला किया गया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धरती पर अहिंसा के पुजारी जैन संत पर हमले की घटना पर संपूर्ण विश्व में आलोचना हुई थी। अभी हाल ही एक मुनि मुदितसागर महाराज 23 जनवरी को प्रात: गिरनार पहाड़ की वन्दना के लिए निकले थे, लेकिन आज 30 जनवरी तक उनकी पहाड़ से वापसी नही हुई है और न ही मुनि मुदितसागर की वस्तुस्थिति की कोई जानकारी मिल पाई है।
Hindi News / General News / सीकर में जैन संत मुदित सागर की तलाश करने के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग
सीकर में जैन संत मुदित सागर की तलाश करने के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


