Hindi News / General News / सीकर में जरूरतमंद लोगों को रजाई वितरित की गई

सीकर में जरूरतमंद लोगों को रजाई वितरित की गई

रविवार आज लियो क्लब सीकर द्वारा कच्ची बस्ती, आरटीओ ऑफिस के पास में रजाई वितरित की गई। लियो क्लब अध्यक्ष लियो अनीस खान ने बताया कि कार्यक्रम में अभिषेक बारी एवं परिवार के द्वारा 50 से अधिक रजाई वितरित की गई एवं लियो क्लब सीकर की ओर से नववर्ष पर की गई ये पहल पूरे जनवरी माह जारी रहेगी। लियो क्लब सीकर द्वारा ठंड की अधिकता को देखते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंदों को समय-समय पर कंबल एवं रजाई वितरित की जाएगी| इस दौरान कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल, लॉयन मोहिनी चुग, लियो जितेंद्र खेतान, कार्यक्रम संयोजक लियो अंकुश भार्गव, लियो सुमित गौड़, लियो स्नेहा खेतान, राजन गुप्ता आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur