जिला निवार्चन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव 2018 में इलेक्ट्रोनिक व प्रिंट मीडिया के अपेक्षित सहयोग पर समस्त पत्रकारों का सम्मान किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2019 की अर्हता के अनुसार मतदाता सूचियों में नाम जोडने का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 26 दिसम्बर से शुरू किया गया है जो 25 जनवरी 2019 तक जारी रहेगा । विशेष अभियान 13 व 20 जनवरी को आयोजित किए जायेंगे जिनमें जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओं उपस्थित रहेंगे तथा इस दौरान जो भी मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाना चाहता हो वो फार्म नम्बर 6 भरकर मतदान केन्द्र पर जमा करवा सकता है। इसके आलावा जो भी मतदाता अपना पहचान पत्र बनावाना चाहता है वो ऑनलाइन के माध्यम से भी फार्म भर सकता व किसी भी ईआरओ ऑफिस में व कलेक्ट्रेट ऑफिस में भी अपना मतदाता पहचान पत्र का फार्म जमा करवा सकता है। इस अभियान के बाद जो भी नाम जुडवाना चाहता हो वो कन्टीन्यू अपडेशन के दौरान अपना फार्म जमा करवाकर मतदाता पहचान पत्र बनवा सकता है।
Hindi News / General News / सीकर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पत्रकारों का सम्मान
सीकर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पत्रकारों का सम्मान



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।