Hindi News / General News / सीकर में कायस्थ समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

सीकर में कायस्थ समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

कायस्थ हितकारिणी समिति की ओर से शुक्रवार को दीपावली के उपलक्ष पर चित्रगुप्त भवन में कायस्थ समाज का स्नेह मिलन समारोह मनाते हुए समाज की सामूहिक रूप से दवात पूजन की गई। इस अवसर पर समिति के नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्व सम्मति से समाज के प्रदीप माथुर को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति में सुरेश माथुर व लोकेश माथुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार माथुर को महासचिव, नन्दलाल माथुर को संयुक्त सचिव व राजनारायण माथुर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव मनोनीत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई की सभी नव मनोनीत पदाधिकारी कायस्थ समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur