Hindi News / General News / सीकर में महासम्मेलन की तैयारियों के लिए भाजपा की बैठक

सीकर में महासम्मेलन की तैयारियों के लिए भाजपा की बैठक

प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित सभी मोर्चों के महासम्मलेन की तैयारियों को लेकर आज भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने शिरकत की बैठक में एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामावतार सांखला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला झिरवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नसीर खान, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष फूल चंद कुमावत, युवा मोर्चा के महामंत्री लोकेश व आशीष, किसान मोर्चा के महामंत्री संतोष मूण्ड, मुस्ताक खान, दिनेश शर्मा, बलदेव सिंह खंडेला ने भाग लिया।जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री नन्दकिशोर सैनी ने बताया कि दिनांक 9 जनवरी को खाटूश्यामजी में प्रात: 11.00 बजे महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। यह सम्मेलन तीन सत्रों में चलेगा, जिसमें सभी मोर्चों के किए जाने वाले कार्यक्रम और लोकसभा चुनाव को लेकर हर मोर्चे की भूमिका के बारे में चर्चा की जाएगी सम्मेलन में सांसद, समस्त पूर्व विधायक विधायक, प्रत्याशी, जिला प्रमुख, उप जिला भी प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur