स्थानीय पिपराली रोड़ स्थित गुरुकृपा हॉस्पिटल में गोविन्द सिंह डोटासरा के शिक्षा, पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में गुरुकृपा हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्वयं मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने फीता काट कर और रक्तदाताओं को माला पहना कर किया। इस अवसर पर गुरुकृपा के फाउंडर प्रदीप बुडानिया, राजेश कुल्हरी, सेंत जॉन स्कूल के बनवारी मील, गुरुकृपा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. महेंद्र एस. बुडानिया, डॉ. अनिता बुडानिया समेत गुरुकृपा परिवार के समस्त चिकित्सकगण, मैनेजमेंट, तथा शिक्षकों समेत आसपास के लोग सैंकड़ों की तादाद में उपस्थित थे। इस अवसर पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा की शिक्षा मंत्री और वह भी शिक्षा नगरी से चुना जाना काँटों के ताज के सामान है, शेखावाटी में प्रदेश के सबसे ज्यादा शिक्षक है और चुने जाते है ऐसे में उनकी उम्मीदों का बढ़ जाना स्वाभाविक है किन्तु फिर भी मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा पूरा प्रयास करूँगा। इसके साथ ही सीकर चिकित्सा के क्षेत्र में भी नये आयाम स्थापित कर रहा है और स्थानीय होने के नाते मंै सरकार में सीकर के चिकित्सा वर्ग की पैरवी करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर गोविन्द सिंह डोटासरा को गुरुकृपा परिवार की ओर से माल्यार्पण कर के और मोमेंटो दे कर उनका सम्मान किया गया। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्तदान किया गया।
Hindi News / General News / सीकर में मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा का सम्मान किया
सीकर में मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा का सम्मान किया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।