Hindi News / General News / सीकर में मतदान के लिए चलाया अभियान

सीकर में मतदान के लिए चलाया अभियान

आज मंगलवार को लियो क्लब सीकर स्टार ने लियो डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-1 के द्वितीय चरण में मेरा वोट मेरी आवाज के तहत डॉक्टर हाउस स्थित मेडिकल स्टोर्स, केमिस्ट, डॉक्टरों एवं चाय के स्टॉल पे बैठे लोगों को मतदान देने के लिए प्रेरित किया| क्लब उपाध्यक्ष लियो शिवम अग्रवाल ने बताया क्लब द्वारा निरंतर मतदान के लिए रोज लोगों को प्रेरित करेंगे| साथ ही आने जाने वाले सभी वाहनों पर मतदान के लिए जागरूकता के स्टीकर लगाएं| इसके साथ ही सभी क्लब मेंबर्स ने आम जनता के साथ मतदान के लिए शपथ ली| इस दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल, लायंस क्लब सीकर डिलाइट अध्यक्ष लायन अरविंद मित्तल, लियो मोहित,कुंज, किशन,विभोर, हृहृषिकेश, स्पर्श, नमन, डॉ०विकाश अग्रवाल सहित कई लियो मेंबर्स मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur